हरदा: हरदा जिले के कुमरूम, सिंगनढाना में गंजाल नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, शव झाड़ियों में मिला
Harda, Harda | Jul 30, 2026 जिले के ग्राम कुमरूम के सिंगनढाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने. आया। शौच के लिए गंजाल नदी किनारे गए 70 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद नदी किनारे झाड़ियों में उनका शव मिला। मृतक की पहचान सुखराम काजले (70 वर्ष), निवासी ग्राम कुमरूम के रूप में हुई है।