सिराथू: पाबंदियों के बावजूद सिराथू इलाके में ओवरलोड बालू के वाहनों का गुजरना जारी
कौशांबी के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों और संबंधित विभाग को निर्देश दिया जा चुका है कि जिले की सड़कों पर ओवरलोड परिवहन ना हो।ओवरलोड को लेकर कई कार्यवाहियां हुई भी है।शुक्रवार की शाम सैनी में सीओ कार्यालय के सामने से कई ओवरलोड वाहन गुजरे हैं। बताया जाता है कि सिराथू से कड़ा की ओर सभी वाहन गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।