सिराथू: तेज़ बारिश के दौरान निकाला गया दारानगर का ऐतिहासिक मोहर्रम जुलूस, अजादारों ने पेश की खेराजे अकीदत
सिराथू तहसील क्षेत्र का ऐतिहासिक कस्बा दारानगर में ऐतिहासिक मोहर्रम जुलूस मनाया जाता है। शुक्रवार को जंजीरों के मातम का जुलूस बरामद किया गया है।शाम को जुलुस निकलते ही भारी बारिश शुरू हो गई लेकिन इस तेज बारिश के दौरान जुलूस बिना रोके निकाला गया और अंजुमन असदिया के मातमदारों ने मौला हुसैन को मातमदारी करते हुए खेराजे हकीकत पेश किया है।