छोटीसादड़ी: कचरे और गंदगी से भरा नाला बना बीमारी का कारण, वार्डवासियों ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
छोटीसादड़ी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 स्थित यादव मोहल्ले में लंबे समय से नालों की सफाई नहीं होने और स्वीकृत निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालों में जमा गंदा पानी और कचरे के कारण दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव प