बलिया: चितबड़ागांव थाना बना मैखाना, जहां-तहां फेंकी हुई मिली शराब और बीयर की सील टूटी हुई बोतलें, SP बोले कार्रवाई होगी
Ballia, Ballia | Apr 8, 2026 बात अगर मैखाने की होती तो समझ में आती, बात अगर सड़क किनारे या फिर किसी के घर के आंगन की होती तो समझ में आती, लेकिन यहां सील टूटा हुआ शराब और बीयर की बोतल चितबड़ागांव थाना परिसर में जहां—तहां फेंकी हुई मिली, इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चितबड़ागांव थाने की पुलिस थाने परिसर को कहीं न कहीं मैखाना बना लिया है।