भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड करेक्शन के नाम पर वसूली का आरोप, घंटों करना पड़ता है इंतजार
ब्लॉक जागीर क्षेत्र के किशनी-मैनपुरी मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर में आयुष्मान कक्ष में तैनात कर्मचारी चांदनी पर कार्ड में करेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी रामकुमार और उनकी पत्नी पूनम ने आरोप लगाया कि उनसे कार्ड में संशोधन के नाम पर 187 रुपये मांगे गए।