Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image
image

बछामदी में जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों की बैठक, शीघ्र समाधान का आश्वासन नदबई। ग्राम बछामदी में छतरी के पास लंबे समय से बनी हुई जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंचायत समिति के सहायक अभियंता कृषगोपाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र फौजदार तथा एएसआई रामसहाय के नेतृत्व में लखनपुर थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। बैठक के दौरान जलभराव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि छतरी के पास काफी समय से पानी भरा हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले कई परिवारों को आवागमन सहित दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने पानी जमा रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लेकर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की। सहायक अभियंता कृषगोपाल शर्मा एवं सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र फौजदार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, प्रशासनिक कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई।

Weir, Bharatpur | Jun 10, 2026

MORE NEWS

मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक बहादुर सिंह कोली ने बाबा मनोहर दास मंदिर में की पूजा अर्चना...........
Narendra Modi 
Bhajanlal Sharma

मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक बहादुर सिंह कोली ने बाबा मनोहर दास मंदिर में की पूजा अर्चना........... Narendra Modi Bhajanlal Sharma

Weir, Bharatpur | Jun 10, 2026

करौली जाते समय हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर Sachin Pilot का किया स्वागत।

करौली जाते समय हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर Sachin Pilot का किया स्वागत।

Weir, Bharatpur | Jun 10, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर विधायक बहादुर सिंह कोली ने की पूजा-अर्चना

वैर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद संभालने का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह कोली ने बाबा मनोहर दास जी महाराज के मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

विधायक कोली ने मंदिर में देश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को जनकल्याण, सुशासन और विकास के लिए समर्पित बताया। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

#bjpbharatpur #weirbharatpur

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर विधायक बहादुर सिंह कोली ने की पूजा-अर्चना वैर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद संभालने का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह कोली ने बाबा मनोहर दास जी महाराज के मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। विधायक कोली ने मंदिर में देश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को जनकल्याण, सुशासन और विकास के लिए समर्पित बताया। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। #bjpbharatpur #weirbharatpur

Weir, Bharatpur | Jun 10, 2026