नजीबाबाद: किरतपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात, जीजा ने साले की चाकू गोदकर की हत्या
किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भनेड़ा में शुक्रवार देर रात एक मामूली पारिवारिक विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया, जब जीजा ने अपने ही साले की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। शनिवार को 11:00 जानकारी प्राप्त हुई