कोडरमा: कोडरमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
तिलैया थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आयुष कुमार (ईचाक, हजारीबाग) ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बाबुगांव से बाइक बरामद की है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी