बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव समाधिपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को प्रधान और उसके परिवार वालों ने जमकर पीटा
गांव समाधिपुर के रहने वाले फखरुद्दीन को मामूली कहासुनी को लेकर प्रधान अय्यूब खान, आरिफ़ खान, बाबर खान, शकील खान, जाकिर खान,ने व्यक्ति को घर में घुसकर जमकर पीटा है। जिससे वह लहुलुवान हो गया और हालत नाजुक बताई जा रही है। आपको बता दें परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।