गभाना: ओगीपुर में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी
चंडौस क्षेत्र के गांव ओगीपुर में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह सात बजे घटना की जानकारी मिलते ही गांव में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गांव के रामवीर के घर में दरवाजे की कुंडी काटकर घुसे चोर करीब 16 हजार रुपये नगद, एक अंगूठी और दो साड़ियां ले गए।