धोरैया: नंदगोला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रखंड अंतर्गत नंदगोला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया. इसमें नंदगोला सी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया.मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे समाजिक कार्यकर्ता विकास मंडल ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया गया.