दाउदनगर: गौ सम्मान दिवस के अवसर पर गौ सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय में डीसीएलआर को सौंपा ज्ञापन
गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत गौ सम्मान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में गौ सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 11:45 बजे दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय में डीसीएलआर को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में गौ संरक्षण को लेकर अपनी मांगे रखी गई। श्री तिवारी ने कहा कि हम सभी मिलकर इस सांस्कृतिक धरोहर को सहेंजे और गौ सेवा को प्राथमिकता दें।