उज्जैन शहर: बैगमबाग क्षेत्र में निगम का बुलडोजर, 5 मकान हटाए गए
उज्जैन के महाकाल मंदिर मार्ग स्थित बेगमबाग क्षेत्र में शनिवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण (उड़ा) ने पांच मकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हरिफाटक ब्रिज के चौड़ीकरण और सड़क विकास परियोजना के लिए की गई है, जिससे सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति मिलेगी। इन मकानों की लीज 15 साल पहले समाप्त हो चुकी थी और उच्च न्यायालय से स्टे हटने के बाद यह कदम उठाया गया।