राठ: गौहानी गांव में बच्चों को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक-दूसरे के विरुद्ध दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 8, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के गौहानी गाँव में बच्चों को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते दो महिलाओं के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों महिलाओं ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।