लाडपुरा: युवक पर जानलेवा हमले के विरोध में माली समाज में भारी आक्रोश, हजारों की संख्या में भीड़ जुटाकर किया नांता थाने का घेराव
Ladpura, Kota | May 16, 2026 गोवर्धनपुरा के प्रदीप सुमन पर हुए जानलेवा हमले को लेकर माली समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। माली समाज के संभागीय अध्यक्ष महावीर सुमन एवं पार्षद राकेश सुमन पुटरा के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 12 बजे गोवर्धनपुरा चौराहा, बूंदी रोड पर एकत्रित होकर हजारों की संख्या में माली समाज के महिलाएं, पुरूष व युवाओं ने नांता थाने का घेराव कर घटना की कड़ी निंदा करते हुए वि