देवरी: ग्राम कोपरा के समीप बोलेरो से टकराकर कुछ दूरी तक घिसटी बाइक, पेट्रोल लीक होने से दोनों वाहनों में लगी आग
Deori, Sagar | May 5, 2025 सागर के देवरी थाना क्षेत्र के देवरी-रहली मार्ग पर ग्राम कोपरा के पास मंगेला तिराहे पर रविवार देर रात बोलेरो और बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक बोलेरो के नीचे फंस गई। तभी अचानक वाहनों में आग लग गई। आग देख बोलेरो में सवार लोग नीचे उतरे और बाइक सवार युवक को घटनास्थल से हटाया। इसी दौरान आग ने भीषण रूप ले लिया।