सूरजपुर: रिंग रोड के गड्ढों की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत
सूरजपुर की लंबे समय से जर्जर और गड्ढों से प्रभावित रिंग रोड की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। कार्यपालन अभियंता ललीत भोई के निर्देश पर विभागीय टीम ने महगवां चौक सहित विभिन्न स्थानों पर गड्ढों को भरने का काम प्रारंभ किया। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था, जिससे वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी ।