मुरैना नगर: सिरमिती गांव में कूलर बना मौत का कारण, करंट लगने से युवक की हुई मौत
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के सिरमिती गांव में रविवार देर शाम कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक रामबीर तोमर की मौत हो गई।करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा।परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद गांव में शोक है।