हरदोई: अभिभावक से बदसलूकी करने वाली प्रिंसिपल बोलीं, वाट्सअप ग्रुप में गलत बातें लिखीं, महिला ने किया नकारा
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2026 हरदोई शहर के सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल का एक वीडियो रविवार वायरल हुआ था जिसमें वह एक बच्चे की मां के साथ बदसलूकी और बच्चे का नाम स्कूल से काटने की बात कह रहीं हैं, वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा कि बच्चे के पिता द्वारा एक वाट्सअप ग्रुप बनाकर उनके लिए गलत बातें लिखीं गयीं।