सूरजपुर: अजबनगर की मोबाइल दुकान में चोरी, चोरों ने लाखों का सामान ले उड़े
जयनगर क्षेत्र के अजबनगर में स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार करीब चार माह पहले ही शुरू हुई इस दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर लगभग एक लाख रुपये मूल्य का मोबाइल और अन्य सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।