गोह प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शिवशंकर कुमार ने गोह थाना में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। मंगलवार की शाम छ बजे मिली जानकारी के अनुसार इन मामलों में दो अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र और एक क्लिनिक संचालक को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।