जबलपुर: लार्डगंज में जानलेवा हमले पर कार्रवाई न होने से करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन, कहा- FIR के बाद भी आरोपी आज़ाद!
जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में मारपीट और पुलिस कार्रवाई को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ उजारपुरवा गली नंबर 4 निवासी अनीता ठाकुर ने आरोप लगाया है कि 29 मार्च 2026 की रात उनके देवर के पुत्र पवन ठाकुर ने घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनकी एक आँख पूरी तरह खराब हो गई और उन्हें मेट्रो हॉस्पिटल में सात दिन तक उपचार कराना पड़ा। पीड़