बांका: शनि मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, श्रद्धालुओं ने 15 क्विंटल सरसों तेल से किया तेलाभिषेक
Banka, Banka | May 30, 2026 शहर के विजयनगर स्थित शनि मंदिर का 20वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से मंदिर में पूजा- अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ लगने लगी थी। इस दौरान गुरुधाम के पंडिताें के द्वारा शनि महाराज का पूजा अर्चना की गई। शनिवार की दोपहर दो बजे 15 क्विंटल सरसाें तेल से श्रद्धालुओं ने शनि महाराज का तेलाभिषेक किया।