🚨 ब्रेकिंग उन्नाव 🚨
कुवैत भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, पासपोर्ट भी रखने की शिकायत
दो युवकों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की लगाई गुहार
उन्नाव। विदेश में नौकरी दिलाकर कुवैत भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपये लेने और बाद में न तो विदेश भेजने और न ही रकम वापस करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर धनीराम निवासी अचलगंज और राजेन्द्र तिवारी निवासी आवास विकास कॉलोनी, उन्नाव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम मुलक गड़ार पोस्ट रूपऊ थाना माखी निवासी संदीप कुमार रावत तथा ग्राम इस्माइलाबाद पोस्ट नवई थाना हसनगंज निवासी सौरभ को कुवैत भेजकर नौकरी दिलाने की बात कही गई थी। आरोप है कि राजेन्द्र तिवारी ने धनीराम से उनका परिचय कराया और दो लोगों को कुवैत भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति 1.50 लाख रुपये मांगे ग�
Unnao, Unnao | Sep 16, 2026