बटियागढ़: तेज आंधी-तूफान की वजह से विद्युत लाइनें हुई क्षतिग्रस्त, बटियागढ़ व हटा के 100 से ज़्यादा गांवों में छाया अंधेरा
विगत शनिवार से लगातार जारी आंधी तूफान ने अंचल में बिजली व्यवस्था ठप्प कर दी,बिजली पोल और लाइनों पर पेड़ गिरने से बटियागढ,हटा के 100 से अधिक गांव में पिछले दो दिन से ब्लैकआउट है,हालांकि बिजली अमला लगातार सुधार कार्य मे जुटा है,लेकिन एक जगह सुधार के बीच ही दूसरी जगह खराबी आ जाती हटा 132 kv बिजली लाइन में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात लाइन फाल्ट हुई