बुलंदशहर: जिला न्यायालय स्पेशन जज ने मारपीट व छेड़छाड़ के दो आरोपियों को 5-5 वर्ष का कारावास व 16-16 हजार के अर्थदंड की सुनाई सजा
बुलंदशहर में माननीय न्यायालय स्पेशल पोक्सो एक्ट द्वारा दोष सिद्ध पाए जाने पर अभियुक्त रोहित और गोपाल को पांच पांच वर्ष का कारावास और 16-16 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया है, वर्ष 2015 में अभियुक्तों द्वारा नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ और उसके भाई के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।