बुलंदशहर: चित्सौन बिजली घर क्षेत्र में सांठ गांठ करके फर्जी लाइन बनवाने को लेकर भाकियू महाशक्ति ने मुख्य अभियंता को सौंपा
आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां उन्होंने बताया कि जनपद बुलंदशहर में अधीक्षण अभियंता तृतीय संजीव कुमार निर्मल के द्वारा चित्सौन बिजली घर क्षेत्र में सांठ गांठ करके फर्जी लाइन बनवाई गई। जिसकी शिकायत मुखिया अभियंता को पूर्व में कई बार की जा चुकी है।