बुलंदशहर: नगर क्षेत्र में सावन के तीसरे सोमवार को श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर की गई सात कोसीय परिक्रमा
आज बुलंदशहर के श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर सावन के तीसरे सोमवार को पीठाधीश्वर आचार्य मनजीत धर्मध्वज जी के नेतृत्व में आत्म कल्याण एवं राष्ट्र में सुरक्षा उन्नत बनाने हेतु 7 किलोमीटर की परिक्रमा की गई, परिक्रमा के दौरान राष्ट्र की सुरक्षा और राष्ट्र उन्नति के लिए लगातार गुरु जी एवं शिवभक्तों के द्वारा जाप किये गए।