बांका: झखड़ा गांव में बोरिंग के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिला पानी, फूटा आक्रोश
Banka, Banka | Apr 14, 2026 झखड़ा गांव में बोरिंग निर्माण कार्य होने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे फूट गया। जहां गांव में ही एक जुट होकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण कुणाल सिंह विकास सिंह ने बताया की पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन कर आंन्दोलन करेगें।