बजाग: आमा टोला गांव में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर तालाब में घुसी, युवक की हुई मौत
Bajag, Dindori | Jun 11, 2026 डिंडौरी जिले के बजाग पुलिस थाना क्षेत्र के आमा टोला गांव में मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और तालाब में जाकर घुस गई जिसके चलते मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई । बजाग पुलिस ने गुरुवार सुबह 11:30 बजे शव का पीएम करा शव परिजनों को सौपा और मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है ।