मुंगेर: सिपाही भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते परीक्षार्थी गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग की तलाश तेज
Munger, Munger | Jun 29, 2026 मुंगेर में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का बड़ा मामला सामने आया है। नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित नौवागढ़ी प्लस उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकल करते रंगे हाथ पकड़ा गया। केंद्राधीक्षक की सतर्कता से पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिय