तिसरी प्रखंड के भुराय गांव के समीप दो दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में गुमगी पंचायत के राउतडीह निवासी प्रिंस राउत एवं विवेक यादव की दर्दनाक मौत की सूचना मिलने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को राउतडीह पहुंचे।इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने दोनों दिवंगत युवकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस दुख की घड़ी में वे और उनकी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।मरांडी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
#highlights
#jharkhand
#BabulalMarandi
Giridih, Giridih | Jul 18, 2026