आरा: मौलाबाग बीबीजान हाता के समीप महिला की गोली मारकर हत्या, नगर निगम के कर्मी की थी पत्नी
Arrah, Bhojpur | Jun 2, 2026 नगर निगम के सफाई कर्मी की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृत महिला की पहचान धनजी कुमार की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि बच्चों को लेकर के पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा था। कल देर रात पड़ोसी के द्वारा धनजी कुमार पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन गोली उसकी पत्नी को लग गई। जिससे आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।