स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा सराय अकिल नगर में भव्य शोभायात्रा व युवा हुंकार यात्रा निकाली गई। यात्रा आदर्श इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति, आत्मबल और सामाजिक चेतना का संदेश दिया।