हुज़ूर: भोपाल में आज से खेलो एमपी यूथ गेम्स का आगाज, एक लाख से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
Huzur, Bhopal | Jan 27, 2026 मध्य प्रदेश के खेल इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ आज से शुरू हो रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ से पहले खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए|