बांका: नारायणपुर गांव में सांप काटने से 9 वर्षीय बालक की मौत
Banka, Banka | May 12, 2026 नारायणपुर गांव में मंगलवार की सुबह 8:00 बजे एक 9 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी देवनारायण जायसवाल का पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि राजा मंगलवार की सुबह कोचिंग जाने के लिए घर में तैयार हो रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में काट लिया।इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।