लखीमपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के कमलापुर में दो पक्षों में हुआ विवाद जनता रक्षक पार्टी के नेता तमंचा लहराते हुए कैमरे में हुए कैद
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमलापुर में दो पक्षों में बीते दिन वाद-विवाद हो गया था। वाद विवाद के दौरान जनता रक्षक पार्टी के नेता तमंचा लहराते हुए नजर आए थे। नेताजी का किसी ने वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जनता रक्षक दल के नेता तमंचा लहराते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं।