खागा: असोथर में विधवा महिला से प्रेम प्रसंग के बाद गांव वालों ने कराई शादी, पहली पत्नी ने थाने में की शिकायत
Khaga, Fatehpur | Aug 22, 2026 फतेहपुर जिले के असोथर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिठवां के मजरे मुस्तफापुर गांव में प्रेम प्रसंग के बाद विधवा महिला के विवाह का मामला सामने आया है। गांव के गोसाईं बाबा मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक ने महिला के साथ विवाह किया। हालांकि, युवक की पहली पत्नी की शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर पहली पत्नी पति क