कोल: आरटीओ कार्यालय के बाहर पानी की पाइपलाइन फटी, दिल्ली-कानपुर मार्ग हुआ जलमग्न
Koil, Aligarh | May 20, 2025 आरटीओ कार्यालय के बाहर मंगलवार शाम अचानक पानी की पाइपलाइन फूट गई। इस दौरान पानी बाहर निकालने लगा और दिल्ली कानपुर मार्ग जलमग्न हो गया। इस दौरान राहगीरों को जल भराव से होकर निकलना पड़ा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर निगम को सूचना दे दी गई है लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।