बेगूसराय: स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के समीप अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, SDO-DSP रहे मौजूद
स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के समीप अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान सदर एसडीओ राजीव कुमार एवं सदर डीएसपी सुबोध कुमार खुद दलबल के साथ सड़क पर उतरे. इस दौरान स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के चारों तरफ लगे फुटकर दुकानदार को हटाया गया. साथ ही आगे से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.