जखनिया: मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पाकिस्तान को दी नसीहत, कहा- पहले अपनी समस्याएं सुलझाए, फिर भारत के बारे में सोचे
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा कोलकाता पर हमले की धमकी को लेकर गाजीपुर में प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहले अपनी समस्याओं से उबरना चाहिए, उसके बाद भारत के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देख सके।