परिहार: मौसम ने बदली करवट, तेज गरज और आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश
परिहार समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज गरज, आंधी और तूफान के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते ही काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे कुछ देर आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के बाद तापमान में गि