मंझनपुर: इमली गांव में पति को खाना देने निकली महिला की बेरहमी से हत्या, 6 दिन में खुला राज, एक गाली बनी कत्ल की वजह
इमली गांव में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पति को खेत में खाना देने निकली महिला की हत्या महज एक गाली से उपजे गुस्से में कर दी गई थी। एसओजी, सर्विलांस और सराय अकिल पुलिस की संयुक्त टीम ने छह दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और टिफिन भी बरामद किया गया है।