भगवानपुर: प्रखंड के अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण बाधित, डीपीओ बोलीं—जल्द शुरू होगा वितरण।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार मद की राशि समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को मिलने वाला पूरक पोषण आहार (पोषाहार) एवं टीएचआर का वितरण प्रभावित हो गया है। इसका असर सैकड़ों लाभुक बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं पर पड़ रहा है।