राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के मुस्तफाबाद, राहाटीकर, सांगीपुर बाजार व लालगंज में कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर विकास योजनाओं को लेकर संवाद किया। उन्होने कहा कि रामपुरखास में सड़क, बिजली, शुद्ध पानी के साथ आम लोगों की सुरक्षा सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता में है।