कांठ: छजलैट थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में बाइक सवार श्रमिक और उनकी पत्नी की डीसीएम से कुचलकर हुई मौत, चचेरे भाई को मिली खबर
थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के ग्राम सीमला निवासी बाइक सवार जयवीर सिंह पुत्र समरपाल सिंह एवं उनकी पत्नी आदेश देवी की डीसीएम से कुचलकर दर्दनाक मौत की खबर सुनकर जयवीर सिंह का चचेरा भाई प्रमोद कुमार पुत्र सूरज भान यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। उसे हार्ट-अटैक का दौरा पड़ा, लेकिन उपचार मिलने से पूर्व ही उसकी मृत्यु हो गई।