मुज़फ्फरनगर: हरसौली में शराब पार्टी बनी मौत का खेल, ईंट से पीट-पीट कर युवक की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 घायल
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसौली गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। नशे में हुए झगड़े में शामली के युवक राजा की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी तो मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।