सरधना: नगर क्षेत्र में दस मिनट की बारिश से सरधना डूबा, सड़कों से लेकर घर-दुकानों तक भरा पानी, लोगों में भारी आक्रोश
सरधना नगर में बुधवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की प पोल खोल दी। मात्र 10 मिनट की बारिश ने पूरे सरधना को जलमग्न कर दिया। मुख्य मार्ग, बाजार और गलियां देखते ही देखते तालाब में तब्दील हो गईं। जहां नजर डालो, वहां पानी, कीचड़ और गंदगी का आलम नजर आया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश इतनी ज्यादा नहीं थी