#अलीगढ़ में नौकरी की मांग पर बर्खास्त रोडवेज संविदा चालक आठवीं बार टावर पर चढ़ा, 24 घंटे से ज्यादा समय बीता, विधायक से नौकरी बहाली के आश्वासन पर नीचे उतरने की कही बात,अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर नौकरी बहाली की मांग को लेकर बर्खास्त रोडवेज संविदा चालक राजू आठवीं बार टावर पर चढ़ गया। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद राजू टावर से नीचे नहीं उतरा है। राजू ने परिवहन विभाग के आरएम पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि अगर विधायक जयवीर सिंह और विधायक अनिल पाराशर मौके पर पहुंचकर नौकरी बहाली का आश्वासन देते हैं, तो वह नीचे उतर आएगा। राजू ने यह भी कहा कि अगर टावर से गिरकर उसकी मौत हो जाए तो शव मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया जाए। पुलिस लगातार राजू को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
#Aligarh #Roadways #UttarPradesh #BreakingNews #JobDemand
Koil, Aligarh | Sep 21, 2026